मंगलवार, 26 जुलाई 2011

अंधेरनगरी बन गया है उप्र- कांग्रेस ( क्या सच है?)

कांग्रेस हमेशा सच बोलती है वाकई में अंधेर नगरी है , देश में जो भी घटनाएँ, क्राईम व भ्रष्टाचार होते है वे सारे उत्तर प्रदेश में ही होते हैं। ये कौन से चश्मे से देखते हैं , देश की राजधानी में रोज इतनी सारी घटनाएँ होती हैं, हत्या, बलात्कार , चोरी , लूट , धरना , प्रदर्शन यहां अराजकता, अत्याचार व भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जो शायद ये काले रंग के चश्मे से देखते हैं, इसलिए दिखाई नहीं पड़ता।
ये लोग सिर्फ शर्मिंदा होते रहते हैं जबकि देश का कानून इनकी जेब में रहता है, उप में भ्रष्टाचार-भ्रष्टाचार चिल्लाते हैं केंद्र में भ्रस्टाचारयों को शरण दी जा रही है। क्या उत्तर प्रदेश की जनता को इतना बेवकूफ समझ लिया है , जैसे केंद्र में भ्रष्टाचार सबूत के साथ उजागर हुआ है वैसे ही उत्तर प्रदेश में उजागर करो । केवल चिल्लाने से यकीन नहीं होगा , चीखने से सच साबित नहीं हो जाता ।
भट्टा पारसौल गांव की राख में मानव अवशेष न होना प्रमाणित होना , बलात्कार की झूठी अफवाह से ग्रामीण महिलाओं की इज्जत उछाली गई। आज मीडिया की आँखों से कोई नहीं बच पाता है , मीडिया तो खबर तलाशती है दिन में पचास बार चैनल पर प्रसारित करती है फिर उनकी नजर में इतनी बड़ी घटना कैसे चुप सकती है ।
प्रश्न – क्या कांग्रेस वोट के लिए झूठ भी बोल सकती है ?

सरकार नहीं खिलवाड़ – जनता को मुर्ख बनाना

लोकपाल पर बातचीत टूट के कगार पर – जो सरकार अपने देश की सीमाओं की , देश के धन की , देश के खनिज पदार्थ की रक्षा नहीं कर पा रही है , कानून का पालन नहीं करवा पा रही है । उस सरकार से क्या उम्मीद की जा सकती है , सरकार क्यूँ चाहेगी की उसके मंत्री-संत्री पर मुसीबत आये ,पहले अपने को सुरक्षित करेंगे ।
ग्रेटर नोएडा में एक और भूमि अधिग्रहण रद- रद्द करने से कुछ नहीं होगा , बिलकुल बंदिश कर दिया जाना चाहिए ,सिर्फ ऊसर की भूमि को अधिग्रहीत करें। अन्यथा एक दिन ऐसा आयेगा रोटी सूंघने को नहीं मिलेगी , टक्नोलोजी क्या चबाओगे , अन्तरिक्ष में क्या रह पाओगे , सख्त कानून बनाया जाये ।
2 जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले पर- प्रिय भाइयों देखते जाइये इन घोटालों का कुछ भी निर्णय नहीं होने वाला , जनता की दौलत भ्रस्टाचार की भेंट चढ़ गई , सिर्फ कानून कानून खेलते रहेंगे , पैसा वापस मिलने वाला नहीं है फिर कानूनी कार्यवाही किसलिए – जाँच के नाम पर करोडो खर्च होगा ।
बसपा के घोटालों की सीडी गांव-गांव दिखाएगी भाजपा- जब भाजपा खुद केंद्रीय सत्ता में थी तब उसने क्या किया , जिसकी सजा हम खुद भुगत रहे हैं , बताना मुमकिन नहीं । दोबारा सत्ता में आते तो देश को बेंच देते, पहली बार आने पर लोगों की नौकरी छीन , ठेकेदारी ( दलाली ) प्रथा लागू कर दी। बसपा क्या कर रही बताने की जरूरत नहीं है ।
अमर सिंह के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने शुरू की जांच- झूंट पर झूंट बोलना , बे शिर पैर की बातें , कभी भी किसी से भी फायदे के लिए हाँथ मिलाना इनकी फितरत में है ऐसे लोगों को सत्ता के करीब भी नहीं जाने देना चाहिए।
सियाचिन पर नक्शों की अदला-बदली- मेरी समझ में नहीं आया, जब सियाचिन भारत के नक़्शे के मुताबिक बहुत भीतरी भाग मैं आता है , हमें तो अदला बदली की बातचीत ही नहीं करनी चाहिए।
कंपनियां बेचकर खजाना भरेगी सरकार- पहले भाजपा सरकार ने बेचना शुरू किया था अब ये बेचने जा रहे हैं , यदि खजाना खाली है तो अफ्रीका को रूपये ५७० करोड़ कहे को दिए , बाहर अमीरी दिखाते है और घर में गरीब बन कर अपनी ही जनता को लूटते हैं , मजाक बना रखा है देश को ……………
यूपी में सालाना दो हजार करोड़ की बिजली चोरी- ५ लाख करोड़ सालाना घोटाला मंत्री कर रहे है तो जनता क्या करेगी यह तो मामूली है।

दुखद घटना होगी ,यदि पतंजलि योगपीठ बिखर गया- चिंता का विषय

गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज जिनकी बीमारी का इलाज एलोपैथी में जड़ से ख़त्म करने का है ही नहीं और आज आयुर्वेद पर निर्भरता ज्यादा बाद गई है। बहुत से मरीज आज पतंजलि योगपीठ पर निर्भर हैं । जो नियमित आयुर्वेदिक दवाइयां प्रयोग कर रहे है यदि किसी भी राजनैतिक कारण से योगपीठ बंद होता है तो हज्जारों लोगों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ सकता है। जिनकी बीमारियाँ अंतिम चरण में है उनके लिए तो मरने जैसी स्थित उत्पन्न हो जाएगी । और ये सब शायद इन भ्रस्ट कांग्रेस सरकार की वजह से हो, जो विदेशी एलोपैथी साम्राज्य के दबाव में कार्य कर रही है उनके लिए शायद अच्छा मौका है भारतीय आयुर्वेदिक संस्कृत को उखाड़ फेकने का जिससे उनको भारतीय बाजार में पैर जमाये रखने का मजबूत जमीन मिल सके ।
पहले भी कांग्रेस व वाममोर्चा मिलकर ऐसी कोशिश कर चुके है लेकिन तब उनके पास कोई बहाना नहीं था । शायद बाबा रामदेव जी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाकर बहुत बड़ी गलती कर दी है और बाबा जी की गलती की सजा उन मरीजो को मिले जो पतंजलि योग पीठ में निशुल्क इलाज करा रहे हैं । जहाँ अमीरों के donation से गरीबों का इलाज होता है ।
अमीरों के donation देने से कांग्रस को बहुत परेशानी हो रही है यही donation यदि पार्टी कोष के लिए दिया जाये तो कांग्रेस को बहुत ख़ुशी होगी ।
हम वापस अपनी बात पर आते हैं आचार्य बालकृष्ण जी जिन्होंने नेपाली होकर भारत के लिए ,भारत की जनता की बीमारी के लिए अपना घर छोड़ दिया भारत वंशी हो गए , ये निरीह कांग्रेसी उनके पीछे पड़ गए , फ़र्जी पासपोर्ट पर कितने आतंकवादी भारत आते जाते रहते हैं उनको तो पकड़ नहीं पाते और जिनका पास पोर्ट भारत सरकार के कर्मचारियों ने बनाया जिसकी एक पूरी जाँच प्रक्रिया होती है न जाने कितने बार विदेश यात्रा कर चुके तब किसी चेक पोस्ट पर नहीं पकडे गए तब वह फ़र्जी नहीं था , अब उनकी डिग्री भी फ़र्जी हो गयी जबकि प्रधानाचार्य कह रहे है हमारे कालेज से ही आचार्य बालकृष्ण जी ने डिग्री प्राप्त की है उनकी बातों पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं, सी बी आई उनकी तलाश कर रही है कह रही है कहीं छुप गए हैं यदि मिल जाये तो कंही उतर प्रदेश के डाक्टर सचान जैसी हालत हो सकती है , सरकार कुछ भी कर सकती है ।
लोगों को आवाज उठाने की जरूरत है , एक दूसरे से संपर्क करने की जरूरत है लोगों से चर्चा करे उन्हें बताये की भारतीय संस्कृत के लिए आवाज उठाने वाले , भारत की बात करने वाले , भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने वाले , भारत का पेट भरने वाले किसानो , मजदूरों , व सच्चे भारतीय के साथ कैसे बलात्कार हो रहा है । यह कैसे रुकेगा, कल हम सब की बारी भी आयेगी , या फिर इंतज़ार करो……?